राजधानी के विकासनगर में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। घटना से परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने विकासनगर में सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

विकासनगर में छात्र की मौत
Dehradun: विकासनगर में गुरुवार को एक परिवार के लिए एक दुखद घटना सामने आयी है। 12वीं के एक छात्र की गड़ढे में गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक छात्र की पहचान जमनीपुर निवासी के रूप में हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार छात्र अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते में बने गड़ढे की चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
मृतक के शोकाकुल परिजन
जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में सड़कों में बहुत गड्ढे हैं जिसका नतीजा एक छात्र को अपनी जान गवांकर चुकानी पड़ी। सुमित नेगी ने बताया यहां की सड़कों का इतना बुरा हाल है कि किसी के साथ भी कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इन गड्ढ़ों को तत्काल ठीक करना चाहिए।
Haldwani Crime: हल्द्वानी की गल्ला मंडी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, अल्मोड़ा युवक की हुई पहचान
घटना के बाद से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल मेंं जुटी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड के निर्माण के समय अनियमितता बरती जाती है। रोड पर मानक के विपरीत घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाता है। जिससे नया रोड कुछ ही दिनों में गड्ढ़ों में तब्दील हो जाता है।
खबर अपडेट हो रही है...