
देहरादून में युवती की हत्या (Img- Internet)
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक सिरफिरे शख्स में सरेआम एक लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस वारादात की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हत्या की इस वारदात को देहरादून के बीचों बीच स्थित मच्छी बाजार में अंजाम दिया गया। लड़की पर पहले चाकु से हमला किया गया और फिर उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान उसकी एक युवक से बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक ने चापड़ से युवती के गले पर वार किया। हमला इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर खून फैल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग दिशाओं में भेजी गई हैं और आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।
देहरादून-पांवटा हाईवे पर खौफनाक हादसा: चलती कार जाम, पीछे से टकराई बाइक, पढ़ें पूरा अपडेट
गौरतलब है कि देहरादून जिले में बीते 5 दिनों के भीतर यह तीसरी हत्या है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या की गई थी। उस मामले में भी आरोपी ने बेहद क्रूरता दिखाई थी और अब तक फरार है।
Location : Dehradun
Published : 2 February 2026, 12:24 PM IST