उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई।
इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। लोगों के बीच चर्चा है कि आखिरकार छात्रा की हत्या के पीछे मकसद क्या था? बदमाशों की नीयत लूटपाट की थी या फिर यह किसी रंजिश का नतीजा? पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू कर दी है।