Site icon Hindi Dynamite News

Haridwar News: देवपुरा चौक पर पुतला दहन कर कांग्रेसी नेताओं का धामी सरकार पर हमला, जानें पूरी खबर

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी को लेकर मंगलवार को देवपुरा चौक पर धामी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर
Published:
Haridwar News: देवपुरा चौक पर पुतला दहन कर कांग्रेसी नेताओं का धामी सरकार पर हमला, जानें पूरी खबर

 हरिद्वार: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी को लेकर मंगलवार को देवपुरा चौक पर धामी सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और भाजपा सरकार के संरक्षण में बदमाश व अराजक तत्व खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण…

इस मौके पर जिला महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण इस बात का सबूत है कि उत्तराखंड में लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता भाजपा सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

सरकार की नाकामी को उजागर..

पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियां और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने आरोप लगाया कि धामी सरकार केवल भय और अराजकता फैलाने में ही मजबूत है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि महिला अपराधों में उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर है, जो सरकार की नाकामी को उजागर करता है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और अंजू द्विवेदी ने कहा कि सरकार न तो कानून व्यवस्था संभाल पा रही है और न ही प्रशासन पर नियंत्रण रख पा रही है, जिससे जनता आक्रोशित है। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और विवेक भूषण ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आमजन भयभीत है।

एससी विभाग अध्यक्ष तीर्थपाल रवि और अमित चंचल ने आरोप लगाया कि दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं यूथ कांग्रेस नेताओं तुषार कपिल और नितिन ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।

इस प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र, महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास, पूर्व पार्षद सुहेल कुरैशी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना शर्मा, पार्षद सहित सेठी, सनी कुमार, हिमांशु राजपूत, अरुण राघव, ओम मालिक, विजय प्रजापति, करण सिंह राणा, महेंद्र गुप्ता, पूरन सिंह, वीरेंद्र भारद्वाज, शुभम जोशी, मंजू गोस्वामी, अज्जू खान, आशीष प्रधान, मनीष गुप्ता, ताहिर कुरैशी, संजय वाल्मीकि, विश्वास बलिया, सानू गिरी, मोहित गर्ग, अनुज गर्ग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कानून-व्यवस्था सुधारने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो सड़क से विधानसभा तक कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।

 

Exit mobile version