

अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी पूर्व सैनिक कुंदन महेता को अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
कुंदन महेता को बनाया नैनीताल का जिलाध्यक्ष
Nainital: लालकुआं अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिन्दुखत्ता निवासी पूर्व सैनिक कुंदन महेता को अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
बताते चले कि उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नैनीताल जिले में कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की कमान पूर्व फौजी और कांग्रेस नेता कुंदन मेहता को सौंपी है। कुंदन मेहता 2022 के विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। जिसके बाद से लगातार कुंदन मेहता काग्रेंस कमेटी मे बतौर कार्यकर्ता के रूप में इमानदारी से संगठन के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनकी ईमानदारी और निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस अवसर कुंदन मेहता ने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस की विचारधारा को आमजन के मध्य ले के जायेगे।
उन्होंने ने कहा कि संगठन द्वारा सौंप गए दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। साथ ही पार्टी को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाऊंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत किए जाने का आह्वान किया।
इधर कुंदन मेहता को काग्रेंस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ नेता एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल,जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल, वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा,पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, युवा नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल, प्रमोद कालौनी, बिन्दुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पर दानू, लालकुआं नगर अध्यक्ष भुवन पाडे सहित कई काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।