नैनीताल में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर लगाए नारे

नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में भाजपा ने पुतला दहन कर नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस षड्यंत्र और अराजकता फैला रही है जिसका जल्द पर्दाफाश होगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 August 2025, 2:16 PM IST

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल से खबर सामने आई है। यहां नैनीताल में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यह विरोध कार्यक्रम कांग्रेस विधायकों के विधानसभा में किए गए अमर्यादित आचरण के विरोध में आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और केवल झूठ की राजनीति कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी...

जानकारी के मुताबिक,   भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे षड्यंत्र और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर जनता के सामने सच्चाई रखी जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है।

Gorakhpur News: डीएम ने बढ़ाई जवाबदेही, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए दिए कड़े निर्देश

कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद...

मिली जानकारी के मुताबिक,  पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें मोहित लाल साह, निखिल बिष्ट, विक्रम राठौर, हरीश सिंह राणा, आशीष बजाज, विकास जोशी, प्रदीप कुमार आर्य, भारत सिंह मेहरा, आयुष भंडारी, दया किशन पोखरिया, बिमला अधिकारी, कविता गंगोला, कलावती असवाल, मीरा बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, भावना मेहरा, भोला दत्त तिवारी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष साह, कृष्ण कुमार शर्मा, शिवांशु जोशी, राहुल नेगी, युवराज करायत, प्रियांश आर्या और पार्थ साह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

सावधान! गोरखपुर में नगर निगम की सख्ती, क्या आप भी कर रहे हैं ये काम? भुगतना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 20 August 2025, 2:16 PM IST