हिंदी
जमीन विवाद में तलवारों से हमला
Ramnagar: गुरुवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के ग्राम बेड़ाझाल में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात तलवारबाज़ी तक पहुंच गई। विवाद के चलते एक पक्ष के व्यक्ति पर तलवार से कई बार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हिंसक संघर्ष के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
Ramnagar News: करणी सेना ने दी चेतावनी, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो.. नगर पालिका पर होगा ताला
गांव निवासी दीपक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह उसके पिता जीत पाल सिंह खेत से लौट रहे थे। तभी गांव के ही विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। दीपक का आरोप है कि दोनों ने उसके पिता को गालियाँ दीं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में जीत पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर तलवार के कई वार किए गए। घटना के वक्त आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर भाग निकले।
रामनगर के बेड़ाझाल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। तलवार से हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों के लोग अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।#Ramnagar #UttarakhandNews #VillageViolence pic.twitter.com/70R2a0VsOP
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 28, 2025
दीपक ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी उसके पिता पर हमला किया जा चुका है। विवाद की जड़ जमीन है, जिसे जीत पाल सिंह ने ठेके पर लिया था। गुरुवार को खेत में कीड़े लगने के कारण वह वापस लौट रहे थे, तभी अचानक यह हमला हुआ।

घायल जीत पाल सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के विक्रम को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज भी रामनगर में चल रहा है।
Nainital: रामनगर में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन के ठेके और पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज कर लिए हैं और गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Location : Ramnagar
Published : 28 August 2025, 3:14 PM IST