Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ FIR

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 November 2026, 8:05 PM IST

Dehradun: उत्तराखंड से लेकर पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया। अंकिता की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पाए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर पर अंकिता भंडारी चैट लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज की कई है।

अंकिता के माता-पिता पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न किए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर बुधवार को अंकिता के माता-पिता देहरादून में धरने पर बैठे, जिसके बाद शाम को पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने अंकिता की मां की लिखित शिकायत के बाद विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

समर्थन में पहुंचे हरीश रावत

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए डिंपल यादव ने उठाई आवाज, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

बुधवार को देहरादून में अंकिता के माता-पिता अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। परिवार का कहना था कि जब तक उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी मांग जारी रहेगी। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी धरनास्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने अंकिता के माता-पिता को अपना समर्थन दिया।

पुलकित आर्य के पिता का नाम आने से फिर चर्चा में मामला

विनोद आर्य मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं। पुलकित को अंकिता भंडारी हत्याकांड में अदालत से उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। अब चैट लीक मामले में विनोद आर्य और एडवोकेट अनुज पुंडीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से यह प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

अंकिता भंडारी केस में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखी चिट्ठी, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?

अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल जिले के एक रिसॉर्ट में काम करती थीं। सितंबर 2022 में उनकी हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे उत्तराखंड समेत देशभर में आक्रोश फैल गया था। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। मुकदमे की सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Location :  Dehradun

Published :  25 November 2026, 7:58 PM IST