
प्रतीकात्मक छवि
Nainital: नैनीताल जिले में लगातार बड़ी घटनाओं के बीच अब ओखलकांडा क्षेत्र में भी गुलदार ने आतंक मचा दिया है। ब्लॉक ओखलकांडा की ग्राम सभा चमोली में गुलदार ने पान सिंह चिलवाल की पत्नी रेखा देवी पर हमला किया और उन्हें जंगल में मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।
Nainital Tragedy: ठंड से बचने के चक्कर में युवक से हुई ये खतरनाक गलती, पड़ गया भारी
जानकारी के अनुसार, ओखलकांडा चमोली की कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए चारा और लकड़ियां लेने जंगल गई थीं। सभी महिलाएं घर लौट आईं, लेकिन रेखा देवी नहीं पहुंचीं। परिजनों और गांव वालों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल में उनके शव मिलने के बाद गुलदार के हमले की पुष्टि हुई। मौके पर मौजूद आर.ओ. नितिन पंत ने भी घटना की पुष्टि की।
घटना पर ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली ने गहरा शोक व्यक्त किया और इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में डर और गुस्सा बढ़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नंदौर क्षेत्र के रेंजर से तुरंत संपर्क कर वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Location : Nainital
Published : 30 December 2025, 5:22 PM IST
Topics : Attack Leapord Nainital Village Leopard Terror