सोनभद्र में गोलीकांड: बैंक गार्ड की गलती ने मचाया हड़कंप, मामूली कहासुनी पर चली गोलियां

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक निजी बैंक के सुरक्षा गार्ड की लापरवाही से गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक का इलाज चल रहा है और आरोपी सुरक्षाकर्मी हिरासत में है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 March 2026, 8:28 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अचानक एक मामूली झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। बता दे कि सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम औड़ी मोड़ के पास एक निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चल गई। जिससे एक युवक घायल हो गया। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह है पूरा मामला

पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि 12 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे बसंत लाल पुत्र रामकिशन पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सुखन पुत्र लक्ष्मण, जो एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। अपनी नली बंदूक से गोली चलाते हुए बसंत लाल को घायल कर दिया। गोली बसंत लाल के बाएं हाथ में लगी। मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार के बीच घटना का खौफ फैल गया।

सोनभद्र में डर और हड़कंप: बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई बुजुर्ग महिला, दो साथी फरार; जानें पूरा मामला

घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे खतरे से बाहर बताया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया और थाना अनपरा में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पिपरी सीओ हर्ष पांडेय की जानकारी

पुलिस के अनुसार, मौके पर स्थिति अब सामान्य है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। पिपरी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि घटना की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला साफ हुआ कि गोली लापरवाही के चलते चली और यह किसी पूर्व विवाद या योजना का हिस्सा नहीं था।

मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र से आये सैकड़ों लोगों की भीड़ अचानक पहुंची थाने, पुलिस के छूटे पसीने; जानिये हैरान करने वाला मामला

इलाके में प्रभाव

घटना के तुरंत बाद इलाके में हलचल मच गई और लोग भयभीत हो गए। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सुरक्षा गार्ड और हथियारों का सही प्रबंधन होता तो ऐसी घटना टली जा सकती थी। पुलिस अब मामले की  जांच कर रही है।

 

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 12 March 2026, 8:28 PM IST