दोस्त के साथ जा रहा था युवक, रास्ते में मिली मौत… गाजियाबाद की वारदात से सनसनी

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक सूर्य पर चाकू से हमला किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस मुख्य आरोपी असद की तलाश में जुटी हुई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 May 2026, 4:29 PM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। दिनदहाड़े हुए चाकूबाजी के इस मामले में घायल युवक सूर्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि लोगों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल देखने को मिल रहा है। मुख्य आरोपी असद की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुरानी रंजिश में हुआ खूनी हमला

पूरा मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 28 मई की दोपहर सूर्य अपने दोस्त आयुष के साथ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात असद नाम के युवक से हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

साथियों के साथ मिलकर किया हमला

आरोप है कि असद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सूर्य को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूर्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वहां से फरार हो गए।

गाजियाबाद कोर्ट के इस फैसले से महाराष्ट्र में मची खलबली, कुर्क होगी राज ठाकरे की प्रॉपर्टी?

इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सूर्य को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। करीब एक दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 29 मई को सूर्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इलाके में तनाव

घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। कई हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यूपी में बिजली संकट से हाहाकार, गाजियाबाद-मेरठ के अधिकारी सस्पेंड, सीएम योगी का हाई लेवल मीटिंग आज

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों और हमले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Location :  Ghaziabad

Published :  29 May 2026, 4:29 PM IST

Advertisement