किसानों को खाद-पानी, विद्युत आपूर्ति व बढ़ती बेरोजगारी को दूर किए जाने के मुद्दे को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी की यूथ विंग ने आज प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा…

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से खबर सामने आई है। यहां किसानों को खाद-पानी, विद्युत आपूर्ति व बढ़ती बेरोजगारी को दूर किए जाने के मुद्दे को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी की यूथ विंग ने आज प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
किसान खाद क्रय केन्द्रों पर मजबूरन चक्कर...
जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मोहित मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में खरीफ की फसल की रोपाई का व्यस्ततम समय चल रहा है, किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते रायबरेली जनपद में किसानों को खाद-पानी-विद्युत आवश्यकतानुसार नहीं मिल पा रही है। वहीं दूसरी ओर खाद की काला-बाजारी हो रही है। जिसके फलस्वरुप किसानों को मजबूरन बिक्री मूल्य से अधिक दामों पर ब्रैक में खाद क्रय करना पड़ रहा है। खेती-किसानी के इस समय में किसान खाद क्रय केन्द्रों पर मजबूरन चक्कर लगा रहे है, जिसकी वजह से उनका अन्य कृषिक कार्य भी प्रभावित व बाधित हो रहा है।
घर से निकला, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा CRPF इंस्पेक्टर, हरियाणा से ग्रेटर नोएडा तक मचा हड़कंप
समस्याओं का निराकरण कराया जाना...
किसानों को समय से खाद-पानी-विद्युत न मिल पाने के कारण वे हताश व निराश है। भाजपा सरकार किसानों के इस दुःख-दर्द को नहीं समझ रही है और भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है, जो चिन्ताजनक है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है, उनकी समस्त समस्या का निराकरण कराते हुए अविलम्ब समुचित विद्युत आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद व अन्य उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। जनहित में उक्त समस्याओं का निराकरण कराया जाना अति आवश्यक है। साथ ही साथ योगी सरकार के गलत निर्णय व नीतियों का कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है।
भाजपा सरकार द्वारा छात्र और नौजवानों के हितों की हमेशा अनदेखी के साथ-साथ बेरोजगारी रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।इस मौके पर वीरेंद्र कुमार महासचिव,अवधेश कुमार, अशोक मौर्य, धीरज कुमार, विवेक कुमार, राहुल कुमार, धीरेंद्र कुमार, राम सिंह,सुयश मिश्रा, लवकुश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायबरेली में सीएनजी पंप में गैस लीकेज, मचा हड़कंप