कौशाम्बी में लाठी-डंडों से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को युवक अभिमन्यु उर्फ बब्लू ओझा पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए। आरोपी अब न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 October 2025, 8:27 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 सितंबर 2025 की शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अभिमन्यु उर्फ बब्लू ओझा पर कुछ विपक्षियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब बब्लू किसी कार्य से अपने गांव लौट रहा था। हमले में बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित ने दी तहरीर

होश में आने के बाद अभिमन्यु ने थाना कोखराज में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि विपक्षियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। आरोपियों ने पहले झगड़ा किया और फिर संगठित रूप से हमला बोल दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंझनपुर थाने में अपराध संख्या 322/25 के अंतर्गत धारा 191(2), 191(3), 352, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को छापेमारी करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

1. पुष्पेन्द्र पाण्डेय
2. वेद पाण्डेय
3. वीरेन्द्र दिवाकर
4. सर्वेश पटेल
5. शिवम पाण्डेय
6. मुकुल उपाध्याय

कौशाम्बी में उमरा नहर के पास छह छात्रों पर लाठी-डंडे, रॉड और हथौड़ी से हमला, दो की हालत गंभीर

कानून के दायरे में आए आरोपी

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों को स्पष्ट संदेश देती है कि कोई भी अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से नहीं बच सकता।

कौशाम्बी में कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा शुरू

साजिशकर्ताओं पर नजर रखे पुलिस

एसपी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मामले में जांच अब भी जारी है और यह देखा जा रहा है कि कहीं इस हमले के पीछे संगठित साजिश तो नहीं थी। फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से शेष संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 1 October 2025, 8:27 PM IST