मैनपुरी में एक युवक की बेरहमी से हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। धारदार हथियार से हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इस हत्या के पीछे क्या वजह है और कौन लोग इसमें शामिल हो सकते हैं? पुलिस जांच में जुटी है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

मौके पर जुटे लोग (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रतनपुर किरकीच गांव में 22 वर्षीय युवक आलोक शाक्य की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मृतक आलोक शाक्य पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह बुधवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद खेत के पास बने मकान पर आलू और भूसा देखने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
रायबरेली में ऐसा क्या हुआ कि एक ही परिवार के 23 बच्चे अचनाक पड़ गए बीमार, वजह जानकर डॉक्टर भी हैरान
दरअसल, इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मौके से गुजर रहे एक युवक को मकान के अंदर से संदिग्ध आवाज सुनाई दी। युवक ने तुरंत गांव में जाकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही थाना एलाऊ पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। परिजनों के मुताबिक, आलोक की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। जिससे हत्या के पीछे के कारणों को लेकर रहस्य और गहरा गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज में आग का तांडव: महीनों की मेहनत एक झटके में खाक, प्रशासन पर लगे लापरवाही के आरोप
फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है.
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में जो भी निकल कर आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।