योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान, “अब समय आ गया, यूपी भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष”

उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका है, ऐसे में कार्यकर्ताओं से लेकर विपक्ष तक सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आखिर भाजपा नेतृत्व किसे नई जिम्मेदारी सौंपेगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 December 2025, 5:21 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका है, ऐसे में कार्यकर्ताओं से लेकर विपक्ष तक सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आखिर भाजपा नेतृत्व किसे नई जिम्मेदारी सौंपेगा। इसी बीच योगी सरकार में व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस मुद्दे पर बड़ा संकेत दिया है।

2047 के विजन पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

कई दिनों बाद लखनऊ पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में बताया कि उनकी बैठक भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि यदि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, तो उत्तर प्रदेश को भी कम से कम 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता पर विशेष बल दिया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने पर सरकार का फोकस

व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों और युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि सभी ITI संस्थानों में योग्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है और अत्याधुनिक लैब्स उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों और कंपनियों में रोजगार योग्य बनाना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।

'नए प्रदेश अध्यक्ष पर जल्द फैसला'-कपिल देव अग्रवाल

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष अगड़ी जाति, ओबीसी या दलित वर्ग से होगा, तो उन्होंने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि “अब समय आ गया है, उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द मिलेगा।”इस बयान को भाजपा के संभावित अध्यक्ष को लेकर स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नाम तय कर घोषित कर सकती है।

13 दिसंबर को नामांकन, 14 को होगी घोषणा

भाजपा ने अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया भी तय कर दी है। 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 14 दिसंबर को नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नया अध्यक्ष पार्टी संगठन की रणनीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

UP BJP President: यूपी भाजपा अध्यक्ष को लेकर बड़ा अपडेट, रेस में कौन आगे, किसका पलड़ा भारी?

कपिल देव अग्रवाल का बाइट

“अब समय आ गया है, उत्तर प्रदेश को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा।” कपिल देव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा मंत्री, यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर उत्सुकता चरम पर है, और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संकेत बता रहे हैं कि बड़ी घोषणा अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। 

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 12 December 2025, 5:21 PM IST