UP BJP President: यूपी भाजपा अध्यक्ष को लेकर बड़ा अपडेट, रेस में कौन आगे, किसका पलड़ा भारी?
उत्तर प्रदेश भाजपा को अगले 48 घंटों में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। 14 दिसंबर को पार्टी अपना 18वां प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी। संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर भाजपा नेतृत्व प्रदेश की कमान किसे सौंपेगा।