
नोएडा से 34 किमी दूर भीषण हादसा (Img- X)
Noida: नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर एयरपोर्ट के पास रात के करीब 12 बजे एक चलती टूरिस्ट बस में अचानक भीषण आग लग गई। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बस में जैसे ही आग की लपटें उठीं, अंदर सो रहे यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी विकराल लपटों में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। इस खौफनाक दृश्य को देखकर हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
हादसे के वक्त बस में ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। एक महिला यात्री ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब अचानक किसी ने जोर से दरवाजा खटखटाया, तो उसकी आंख खुली। चारों तरफ केवल काला धुआं फैला था और सांस लेना मुश्किल हो रहा था। लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे को धक्का देते हुए बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे।
Greater Noida Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
महिला ने बताया कि उसने जूते पहनने तक का समय नहीं गंवाया और केवल मोबाइल फोन हाथ में लेकर बदहवास हालत में बाहर की तरफ भागी। धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह लोगों ने खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलते ही जेवर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गनीमत यह रही कि आग बहुत तेजी से फैलने के बावजूद सभी यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
हालांकि यात्रियों का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट जैसी किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।
Location : Noida
Published : 24 September 2026, 8:08 AM IST