
नोएडा में मजदूरों का हंगामा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Noida: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक कंपनी के वेतन नहीं बढाने पर हजारों मजदूरों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन मे जमकर हंगामा काटा। मजदूरों के प्रदर्शन की जानकारी होने पर श्रम आयुक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला सुलझाने का प्रयास किया।
मजदूरों ने कंपनी के प्रबंधतंत्र पर आरोप लगाया कि वह उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज कर रहा है। श्रम कानूनों को ठेंगा दिखाकर उनसे काम लिया जा रहा है।
नोएडा में मौत का गड्ढा! सुपरनोवा के पीछे डूबा छात्र, परिवार ने उठाए साजिश के सवाल
गारमेंट निर्यात करने वाली कंपनी से नाराज हजारों मजदूरों ने शनिवार को नोएडा दिल्ली और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर किया। मामले की सूचना मिलने पर लेबर कमिश्नर और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे।
दो दिन से आंदोलनरत हजारों कर्मचारी आक्रोशित मजदूरों ने वेतन नहीं बढ़ाए जाने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी है।
“आपका सिस्टम हैक हो गया है” कहकर लूटते थे पैसे, नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Location : Noida
Published : 11 April 2026, 4:45 PM IST