UP में दामाद के साथ क्यों भाग रहीं सास? वजह कर देगी हैरान

हाल के महीनों में सामने आए कुछ मामलों ने लोगों को हैरान कर दिया है। पहले अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले मां के होने वाले दामाद के साथ चले जाने का मामला सुर्खियों में आया था। आखिर दामाद के साथ क्यों भाग रहीं हैं सास

Updated : 9 June 2026, 9:03 PM IST

New Delhi:  उत्तर प्रदेश में हाल के महीनों में सामने आए कुछ मामलों ने लोगों को हैरान कर दिया है। पहले अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले मां के होने वाले दामाद के साथ चले जाने का मामला सुर्खियों में आया था। अब कानपुर देहात में एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति और उसकी सास ने आपसी सहमति से विवाह करने का दावा किया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।

आखिर ऐसे मामले क्यों चर्चा में आ रहे हैं?

दरअसल, ऐसे मामलों को केवल प्रेम प्रसंग कहकर नहीं समझा जा सकता। इनके पीछे कई सामाजिक और पारिवारिक कारण हो सकते हैं। भावनात्मक अकेलापन - परिवार में संवाद की कमी और उपेक्षा की भावना। मोबाइल और सोशल मीडिया- लगातार संपर्क और निजी बातचीत के अवसर बढ़ना।

नोएडा में तैयार हुआ था बड़े आतंकी नेटवर्क का ब्लूप्रिंट, गौतमबुद्ध नगर में एक्टिव थे स्लीपर सेल, जानें कैसे हुआ खुलासा

वहीं  पारिवारिक तनाव से भी देखा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में असंतोष या लंबे समय से चल रहे विवाद। सामाजिक बदलाव - पारंपरिक रिश्तों की सीमाओं और सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देने वाली घटनाएं।

हालांकि, समाजशास्त्री यह भी कहते हैं कि कुछ चर्चित मामलों के वायरल होने से ऐसा लग सकता है कि यह एक बड़ा ट्रेंड बन रहा है, जबकि वास्तव में ऐसे मामले अभी भी बहुत कम हैं।

UP Crime: शारीरिक संबंध बना लो, बेटा ठीक हो जाएगा…देवरिया में तांत्रिक की शर्मनाक करतूत

अलीगढ़ से कानपुर तक क्या हुआ?

अलीगढ़ में एक महिला के अपनी बेटी के होने वाले दामाद के साथ घर छोड़ने का मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश में चर्चा पैदा कर दी थी।अब कानपुर देहात में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति और उसकी सास ने कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले कानूनी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 9:01 PM IST