
राम मंदिर फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दानराशि में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। ऐसे में हम जानते है अयोध्या में कितना दान मिलता है।
राम मंदिर को कुल 327 करोड़ की आय
ट्रस्ट द्वारा सितंबर में जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में राम मंदिर को कुल 327 करोड़ की आय हुई। इसमें 153 करोड़ दान के रूप में मिले, जबकि 173 करोड़ की आय बैंक जमा राशि पर मिले ब्याज से अर्जित हुई।
70,000 से 80,000 श्रद्धालु
रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर में प्रतिदिन औसतन 70,000 से 80,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं खास और त्योहारों के दौरान यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे दान में भी काफी वृद्धि होती है।
मंदिर परिसर में चार बड़े दान बॉक्स स्थापित
दान प्रक्रिया को लेकर ट्रस्ट ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में चार बड़े दान बॉक्स स्थापित हैं, जिनमें श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार राशि अर्पित करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम और 10 कंप्यूटरीकृत काउंटरों के जरिए भी दान स्वीकार किया जाता है। दान की गिनती के लिए 14 सदस्यीय टीम गठित है, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और ट्रस्ट के 3 सदस्य शामिल रहते हैं। यह टीम पूरी निगरानी और रिकॉर्डिंग के साथ चढ़ावे की गणना करती है।
प्रति घंटे लगभग 1.75 लाख
आंकड़ों के अनुसार, केवल दान से प्राप्त 153 करोड़ की राशि को यदि दैनिक आधार पर देखा जाए तो यह लगभग 41.92 लाख प्रतिदिन बैठती है। इसके अनुसार प्रति घंटे लगभग 1.75 लाख और प्रति मिनट करीब 2912 का दान प्राप्त होता है।
इतिहास के पन्नों में 9 जून, जब कला जगत ने खो दिया अपना सबसे बड़ा फनकार
ट्रस्ट का कहना है कि सभी वित्तीय प्रक्रियाएं पारदर्शी और ऑडिटेड हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के गबन या गड़बड़ी के आरोप तथ्यहीन हैं। वहीं यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है।
Location : New Delhi
Published : 8 June 2026, 4:40 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Ayodhya Ram Mandir UP News