

पानीपत में दूल्हे को प्रेम विवाह में ऐसा धोखा मिला कि उसे जिंदगी भर याद रहेगा। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर..
पानीपत: हरियाणा के पानीपत में दूल्हे को प्रेम विवाह में ऐसा धोखा मिला कि उसे जिंदगी भर याद रहेगा। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी दुल्हन ऐसा कुछ करेगी। दरअसल, शादी के बाद दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर भाग गई। वह घर में रखी नकदी और जेवर भी ले गई। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब लुटेरी दुल्हन की तलाश जारी है।
बरेली के एक मंदिर में 14 मई को शादी..
परिवार वालों की मानें तो दुल्हन बिना किसी को बताए घर से चली गई। न तो उसका फोन मिल रहा है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी मिल पा रही है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का ये मामला है। यहां रोहित नाम (काल्पनिक नाम) ने बरेली के एक मंदिर में 14 मई को नेहा ( बदला हुआ नाम) से शादी की थी। वहीं दूल्हा अपने शादी को लेकर काफी खुश था। दोनों हनीमून पर भी गए थे। फिर लौटते वक्त 27 मई की दोपहर 3 बजे दुल्हन कहीं गायब हो गई।
नई दुल्हन के बारे में किसी को पता नहीं..
पीड़ित परिवार ने कहा- हमने नेहा को ढूंढने की काफी कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिली। उसका फोन भी बंद था। इसके बाद हमने उसके परिजनों को फोन किया। लेकिन उनसे भी हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हमने सभी रिश्तेदारों से भी पूछा। नई दुल्हन के बारे में किसी को पता नहीं था। फिर पता चला कि घर से सारी नकदी और जेवर गायब हैं। हमें समझते देर नहीं लगी कि दुल्हन हमें धोखा देकर भाग गई है।
जानकारी के मुताबिक दूल्हे ने यह प्रेम विवाह किया था। दूल्हे की मानें तो शादी के बाद से ही दुल्हन उसके साथ बहुत अच्छे से रह रही थी। ऐसे में कोई शक नहीं कर सकता था कि उसकी नीयत क्या थी? वह हम सबका ख्याल रख रही थी। शादी की रात भी वह बहुत खुश थी। पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया।
आगे की जांच जारी
पुलिस ने बताया दूल्हे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दुल्हन की तलाश की जा रही है। साथ ही उसके परिजनों से भी मामले में पूछताछ की जाएगी। मामले में फिलहाल आगे की जांच जारी है।