
ईद की खुशियां मातम में बदलीं!
Rampur: रामपुर में ईद की खुशियां उस वक्त मातम और दहशत में बदल गईं, जब तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार लोगों में महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
पूरा मामला रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के गांव कोयले का मजरा फैजुल्ला नगर का है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग ईद मनाने के लिए अपनी नानी के घर आए हुए थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन तरबूज खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों के मुताबिक तरबूज खाने के बाद सबसे पहले कुछ लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। देखते ही देखते परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ने लगे। स्थिति इतनी खराब हो गई कि घर में हड़कंप मच गया और सभी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
मृतक के नाम पर चलता रहा गैस का काला खेल! बलरामपुर में एजेंसी कर्मचारियों की करतूत सुन उड़ जाएंगे होश
बीमार लोगों में दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। बच्चों की हालत बिगड़ने से परिवार के लोग काफी घबरा गए। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है और सभी की निगरानी की जा रही है।
डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि तरबूज खराब होने या किसी संक्रमण की वजह से यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि अभी जांच जारी है और डॉक्टर मरीजों की हालत पर नजर बनाए हुए हैं।
सड़क पर थमी रफ्तार, जनता के गुस्से ने बढ़ाई सरकार की टेंशन! बलरामपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। एक ही परिवार के इतने लोगों के अचानक बीमार पड़ने से लोग सहम गए हैं। परिवार के लोग भी बेहद परेशान हैं और अस्पताल में मरीजों की हालत को लेकर चिंता में हैं।
Location : Rampur
Published : 29 May 2026, 4:36 PM IST