
नमाज का वीडियो वायरल
Budaun: बदायूं से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। जिला अस्पताल पुरुष परिसर के सीएमएस कार्यालय के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति के नमाज अदा करने का दृश्य वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और इसके बाद अस्पताल प्रशासन से लेकर स्थानीय स्तर तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर एक सरकारी अस्पताल परिसर में यह गतिविधि कैसे और किन हालात में हुई।
बदायूं जिला अस्पताल में बरामदे में नमाज का वीडियो वायरल।#Budaun pic.twitter.com/HopQYeuddt
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 21, 2026
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में स्थित सीएमएस कार्यालय के बाहर बरामदे में नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक इस व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है कि वह मरीज था। तीमारदार था या फिर कोई बाहरी व्यक्ति।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे नियमों के उल्लंघन के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बदायूं में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार में तीसरी मौत से हड़कंप
घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संबंधित व्यक्ति अस्पताल में किस मकसद से आया था और वह परिसर में उस स्थान तक कैसे पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Location : Budaun
Published : 21 April 2026, 6:54 PM IST