बरेली में 15 दिव्यांगजनों को दी गई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, खुशी से खिल उठे चेहरे

बरेली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना के अंतर्गत 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल बाटीं गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने सभी दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल की चाबियां दीं। नई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल देख सभी के चेहरे पर खुशी आ गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 November 2026, 5:32 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के ​बरेली जिले में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना के अंतर्गत 2 नवंबर सोमवार को 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल की चाबियां सौंपी। नई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाते ही सभी 15 दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी गई
IMG-DYNAMITE NEWS

सांसद श्रुति गंगवार ने कहा

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि "सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करेगी। इससे उन्हें आवागमन में आसानी होगी और साथ ही वे सभी समाज की मुख्य धारों से मजबूती से जुड़ सकेंगे।"

यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

कई विशेष अतिथि रहे मौजूद

​इस अवसर पर विशिष्ट रूप से श्रीमती संगीता सिंह (उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बरेली मण्डल), श्री चमन सिंह (जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बरेली) और श्री बलवन्त सिंह (प्रधानाचार्य, राजकीय संकेत विद्यालय, बरेली) संचालन मुनेश बंसल ने किया। समारोह में जनसेवा टीम के अध्यक्ष व समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी, निक्की वर्मा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

आपको बता दें कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में समय-समय पर शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चलित/मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की जाती है।

Location :  Bareilly

Published :  2 November 2026, 5:32 PM IST