परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले से मचा हलचल

उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ के तबादले किए गए हैं, जबकि 2 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। लखनऊ से लेकर आगरा और कई जिलों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 May 2026, 12:29 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 9 संभागीय परिवहन अधिकारियों (RTO) और 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 2 अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ-आगरा में जिम्मेदारियों की अदला-बदली

जारी आदेश के अनुसार लखनऊ और आगरा के आरटीओ स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। लखनऊ में तैनात संजय कुमार तिवारी को आगरा का संभागीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं आगरा में कार्यरत अरुण कुमार वार्ष्णेय को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को विभागीय कार्यों में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कई जिलों में व्यापक बदलाव

इसके अलावा अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़ समेत कई जिलों और परिवहन मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन स्तर पर जारी आदेश के बाद सभी संबंधित जिलों में नई तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

तबादले की सूची

दो ARTO को मिली पदोन्नति

प्रशासनिक फेरबदल के साथ दो सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है। राजीव चतुर्वेदी को पदोन्नत कर मिर्जापुर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। वहीं सत्येंद्र प्रकाश सिंह को भी प्रमोशन देते हुए प्रयागराज में आरटीओ (प्रवर्तन) की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्यों की कमान संभालेंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश

परिवहन विभाग में किए गए इस बड़े स्तर के फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे विभागीय निगरानी, कार्यप्रणाली और प्रवर्तन गतिविधियों में तेजी आएगी।

गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! किन अफसरों की कुर्सी खिसकी और किसे मिली नई कमान?

अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर नई कार्यप्रणाली और जवाबदेही व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है।

Location :  Lucknow

Published :  30 May 2026, 12:29 PM IST

Advertisement