परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले से मचा हलचल
उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ के तबादले किए गए हैं, जबकि 2 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। लखनऊ से लेकर आगरा और कई जिलों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे विभागीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।