Uttar Pradesh: देवरिया में दुखद हादसा, इस लापरवाही ने ली मासूम की जान, परिजनों में कोहराम

देवरिया में गुरुवार शाम को एक परिवार के लिए दुखद खबर सामने आयी है। किसी की एक लापरवाही ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 February 2026, 2:37 AM IST

Deoria: जनपद से शुक्रवार को एक दुखद खबर सामने आयी है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर ग्राम सभा में गुरुवार शाम को चार वर्षीय बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया जिससे गड्ढे में गिर जाने से  उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

गड्ढे में भरा था पानी

जानकारी के अनुसार बच्चे के घर के सामने एक पुराना गड्ढा खुदा हुआ था, जिसमें पानी भरा था। खेलने के दौरान बच्चा उस गड्ढे में गिर गया। उम्र कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूब गया। जब बच्चा काफी समय से घर नही गया तो परिजनों द्वारा उसे तलाश किया गया परंतु वह कहीं नहीं मिला। इस बीच परिजनों की निगाह उस गड्ढे की तरफ गई तो बच्चा उसी में गिरा हुआ था।

परिजनों ने आनन फानन में बच्चे को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृतक घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

मक्का की बोरियों में छुपा था 328 किलो मीठा जहर, घर-घर पहुंचने से पहले देवरिया पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पहले भी घटी है घटना

इस घटना की सूचना परिजनों ने संबंधित थाने को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के सामने खुले खुदे गड्ढे की खुदाई किए घर में गई और छानबीन शुरू की। परिजनों का कहना है। कि इस गड्ढे को लेकर इसके पहले भी यहां पर घटना घटित हुई है। परंतु इन लोगो के द्वारा गड्ढे की भराई नहीं की गई। जिसके चलते यह इतना बड़ा हादसा हुआ है।

पुलिस ने जिस भवन स्वामी के सामने गडढा खुदाई हुआ था उसके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।  वहीं परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देवरिया भूमि आवंटन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक

ग्रामीणों ने की ये मांग

ग्रामीणों ने बताया कि घर के पास यह गड्ढा काफी समय से पानी से भरा हुआ था। पहले भी इससे दुर्घटना की आशंका जताई जाती रही थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मौजूद खुले गड्ढों को जल्द भरवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 6 February 2026, 2:37 AM IST