
यूपी में खिलेगी छात्रों की किस्मत (सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में स्कूली खेलों को लेकर इस बार माहौल बेहद खास है। प्रदेश के विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग मानते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस साल स्कूली खेलों के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की है, जिसमें छात्र अपना हुनर दिखा सकते हैं।
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं अगस्त से शुरू होकर नवंबर तक चलने वाली है। जबकि राष्ट्रीय स्तर की स्कूली प्रतियोगिताओं में भी उत्तर प्रदेश को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि खेलों का आयोजन इस तरह से किया गया है कि प्रदेश के हर कोने से छात्र इसमें भाग ले सकें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
पिछले साल राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया था, जिससे इस बार प्रतियोगिताओं को लेकर छात्रों में और भी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक (कैंप) आर. पी. शर्मा की मानें तो इस बार उत्तर प्रदेश सात राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा, जो अक्टूबर से नवंबर के बीच अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में देश भर के विभिन्न स्कूल बोर्डों के छात्र-खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और छात्रों में इस बार जबरदस्त उत्साह है। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक तैयारियों में स्कूलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मंच देना और राज्य को खेलों में राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
वाराणसी
अयोध्या
मीरजापुर
प्रयागराज
मेरठ
लखनऊ
आगरा
बरेली
गोरखपुर
सहारनपुर
झांसी
आजमगढ़
अलीगढ़
कानपुर
वाराणसी- तीरंदाजी (अंडर-14, बालक/बालिका) नवंबर का तीसरा सप्ताह
लखनऊ- एथलेटिक्स (अंडर-17, बालक/बालिका) नवंबर का चौथा सप्ताह
सहारनपुर- कुराश (अंडर-14, 17, 19) अक्टूबर का दूसरा सप्ताह
अयोध्या- खो-खो (अंडर-17, बालक/बालिका) नवंबर का चौथा सप्ताह
बरेली- वालीबाल (अंडर-17, बालक/बालिका) नवंबर का तीसरा सप्ताह
गोरखपुर- कुश्ती फ्री स्टाइल (अंडर-17) नवंबर का दूसरा सप्ताह
गोरखपुर- कुश्ती ग्रीको रोमन (अंडर-17, 19) नवंबर का दूसरा सप्ताह
उत्तर प्रदेश में स्कूली खेलों को नई दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग ने जिस तरह से योजनाबद्ध ढंग से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन तय किया है, वह एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल छात्रों को खेलों में हिस्सा लेने और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें आगे चलकर प्रोफेशनल खेलों में करियर बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।
Location : Lucknow
Published : 27 July 2025, 4:50 PM IST
Topics : National School Games 2025 School Sports Competition Sports competition Sports News uttar pradesh