मुजफ्फरनगर में कई कारोबारियों पर मंडराया संकट, इन प्रतिष्ठानों पर लगेगा ताला

मुजफ्फरनगर के ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठों के संचालन की अवधि 1 मार्च से 30 जून तक ही निर्धारित है, इसलिए 30 जून के बाद फुकाई का कार्य तत्काल बंद कराया जाए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 18 June 2026, 1:23 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में ईंट निर्माता कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। समिति का कहना है कि एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठों के संचालन की अवधि 1 मार्च से 30 जून तक निर्धारित है, ऐसे में जनपद के सभी भट्ठों पर 30 जून तक फुकाई का कार्य बंद कराया जाए।

मुजफ्फरनगर NCR में शामिल

ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुजफ्फरनगर एनसीआर क्षेत्र में शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार निर्धारित अवधि के बाद ईंट भट्ठों का संचालन नहीं किया जा सकता।

Muzaffarnagar: शासन से वार्ता के बाद टला रेल रोको आंदोलन, जानें किसानों ने क्या दी नई चेतावनी

भट्ठा संचालकों को जारी निर्देश

ईंट निर्माता कल्याण समिति ने प्रशासन से सभी भट्ठा संचालकों को आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि अधिकांश भट्ठा मालिक नियमों का पालन करना चाहते हैं और प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  18 June 2026, 1:13 PM IST

Related News

Advertisement