‘साहब बचा लो’ SP ऑफिस के बाहर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा! दहेज की शिकायत के बाद सड़क पर जमकर मारपीट

महाराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने पहुंची महिला और उसके पति के बीच मारपीट हो गई। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 September 2026, 12:57 PM IST
google-preferred

Maharajganj: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने पहुंची महिला और उसके पति के बीच कार्यालय से बाहर निकलते ही विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। हाईवोल्टेज हंगामे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

दहेज उत्पीड़न का आरोप

बताया जा रहा है कि भिटौली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करता रहा और उसके साथ मारपीट भी की गई।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: नाली गायब, सड़क बेहाल… बारिश में नरक बन जाता है अमरूवा टोला! कीचड़ में फिसल रहे ग्रामीण

एसपी कार्यालय के बाहर पति से कहासुनी 

शिकायत के बाद महिला जब एसपी कार्यालय से बाहर निकली तो वहां उसका पति भी मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। एसपी कार्यालय के बाहर सड़क पर मारपीट होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

मारपीट का वीडियो वायरल

काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट और मौके पर जुटी भीड़ दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें - Maharajganj News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, इलाज से डॉक्टर की तैनाती तक कई सवाल

घटना में महिला की बहन घायल

मारपीट की इस घटना में महिला की बहन के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। हालांकि, घायलों की स्थिति और घटना के बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। महिला का पति श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वहीं महिला भिटौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चलने की बात सामने आ रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  3 September 2026, 12:57 PM IST

Related News

Advertisement