
परिवार में चीख-पुकार मच गई (IMG-DYNAMITE NEWS)
Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर हजारीपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना हो गयी। जहां एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम का साया छा गया।
घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। (IMG-DYNAMITE NEWS)
जानकारी के मुताबिक, जैतपुर हजारीपुर गांव निवासी कपिल विश्वकर्मा (पुत्र भगीरथी) सोमवार की दोपहर अपने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर रोटावेटर की बेरिंग बना रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर चलने लगा। पास में बंधी गाय को खतरे में देख कपिल उसे बचाने के लिए दौड़ा। इसी बीच वह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि कपिल को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शामत! 1096 वाहनों की चेकिंग, 82 सीज
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक का शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हंसते-खेलते परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़ें- महराजगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शामत! 1096 वाहनों की चेकिंग, 82 सीज
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सराय अकिल थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद जैतपुर हजारीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।
Location : Kaushambi
Published : 2 November 2026, 7:08 PM IST
Topics : Accident Accident Death Kaushambi UPnews uttarpradesh