एक झटके में उजड़ गया परिवार: टैंकर की टक्कर से 25 साल के युवक की मौत, साथी अस्पताल में भर्ती
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।