
हाथरस में भीषण सड़क हादसा (Img: Dynamite News)
Hathras: सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलार के निकट गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसा हो गया। धान लेकर अलीगढ़ मंडी जा रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो किसान घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घायल किसानों के साथी कपिल के अनुसार, वे सभी पचो गांव के रहने वाले हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर उसे बेचने के लिए अलीगढ़ मंडी जा रहे थे। रास्ते में गांव बिलार के निकट पीछे से आई रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियांशु और सोमदत्त घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ स्थित ललित हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सोमदत्त की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल प्रियांशु का उपचार किया गया।
Hathras: छात्रवृत्ति को लेकर बड़ा अपडेट, दशमोत्तर योजना के आवेदन की समय-सारिणी जारी
बताया गया है कि हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से चला गया। बाद में अकराबाद पुलिस ने बस को पकड़ लिया और थाने पर खड़ा करा दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Location : Hathras
Published : 29 October 2026, 4:49 PM IST
Topics : hathras news Road Accident Sikandrarau UP News UP Police