मेरठ : लाइसेंस की आड़ में बिक रही थीं गोलियां और बंदूकें! STF की रडार पर कई बड़े नाम

मेरठ में STF ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और हथियारों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में लाइसेंसी हथियारों की आड़ में अवैध सप्लाई का बड़ा खुलासा हुआ है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 28 May 2026, 5:37 PM IST

Meerut : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों का जाल कितनी गहराई तक फैल चुका है। इसका बड़ा खुलासा मेरठ में STF की कार्रवाई के बाद हुआ है। STF ने ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह लाइसेंसी हथियारों की आड़ में अवैध पिस्टल और कारतूस का कारोबार चला रहा था। आरोपी का संबंध अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क से बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

STF को लंबे समय से थी तलाश

STF उत्तर प्रदेश को पश्चिमी यूपी में सक्रिय अवैध हथियार तस्करों के गिरोह की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी इनपुट के आधार पर STF मेरठ फील्ड यूनिट ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से जुड़े कुछ लोग अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं। इसके बाद STF ने जाल बिछाकर आरोपी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से क्या मिला

गिरफ्तार आरोपी शैलेंद्र सिंह, मेरठ के गायत्री ग्रीन बाइपास रोड इलाके का रहने वाला है। STF ने उसके पास से .30 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, हथियार का रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की फोटो कॉपी बरामद की है। बरामद हथियार को लेकर STF अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

यूपी में बिजली संकट से हाहाकार, गाजियाबाद-मेरठ के अधिकारी सस्पेंड, सीएम योगी का हाई लेवल मीटिंग आज

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह पिस्टल अपने परिचित अनिल बालियान उर्फ बंटी से करीब दो लाख रुपये में खरीदी थी। आरोपी ने खुलासा किया कि हथियार के असली मालिक उदय राज सिंह थे। जिनके नाम पर इसका लाइसेंस बना हुआ था। बाद में इसी पिस्टल को अवैध तरीके से आगे बेचने की तैयारी चल रही थी। STF को शक है कि लाइसेंसी हथियारों को अवैध बाजार में खपाने का बड़ा रैकेट सक्रिय है।

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

STF अधिकारियों के मुताबिक इसी मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और बड़ी संख्या में राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह नेटवर्क पश्चिमी यूपी समेत दूसरे राज्यों तक फैला हुआ है।

गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश जारी

फिलहाल STF आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से आते थे और किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे।

Location :  Meerut

Published :  28 May 2026, 5:24 PM IST