मां की डांट से नाराज होकर छोटी बहन को लेकर घर से निकली बड़ी बहन, दोनों लापता

सहजनवां थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी गांव में मां की डांट से नाराज होकर बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर घर से निकल गई। दोनों के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 October 2026, 4:24 PM IST

Gorakhpur: सहजनवां थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी गांव में मां की डांट से नाराज होकर बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर घर से निकल गई। दोनों के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार परेशान पिता ने पुलिस से बेटियों को खोजने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों घर नहीं लौटीं

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मदास पट्टी गांव निवासी रमेश की पत्नी जानकी ने घर का काम करने को लेकर अपनी दोनों बेटियों ज्योति (20) और अंजली (16) को डांट दिया था। बताया जा रहा है कि मां की डांट से नाराज होकर ज्योति 26 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे अपनी छोटी बहन अंजली को साथ लेकर घर से निकल गई। कुछ समय बाद जब दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

धार्मिक परंपराओं पर राजनीतिक दिखावा नहीं चलेगा! मद्रास हाई कोर्ट ने गैर-हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर लगाई सख्त शर्तें

दोनों बेटियों के लापता होने से पिता रमेश और परिवार के अन्य सदस्य परेशान हैं। अनहोनी की आशंका के बीच परिजनों को उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार है। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चला तो पिता ने सहजनवां थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पुलिस से दोनों बेटियों का पता लगाने और उन्हें सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पिता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों बहनों के लापता होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और उनकी तलाश के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ! कर्नाटक में BJP-JD(S) ने पलटी बाजी, 2028 से पहले बढ़ी सियासी हलचल

इस संबंध में सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल दोनों बहनों का पता नहीं चल सका है। परिवार की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं और परिजन दोनों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Location :  गोरखपुर

Published :  28 October 2026, 4:24 PM IST