बदायूं में महिला आरक्षण को लेकर हंगामा

बदायूं संसद में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देशभर में छिड़ी बहस अब सड़कों पर उतर आई है। शनिवार को बदायूं जिले में भाजपा नेत्रियों और स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया।

Updated : 10 May 2026, 2:24 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं संसद में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देशभर में छिड़ी बहस अब सड़कों पर उतर आई है। बदायूं जिले में महिलाओं ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी देने के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध कर साबित कर दिया कि वे महिलाओं के हित में नहीं हैं।

विपक्षी दल महिला सम्मान के खिलाफ...

एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए संसद में बिल लाकर इतिहास बनाने की कोशिश की थी। लेकिन विपक्षी दलों ने जानबूझकर इसे पास नहीं होने दिया।

अखिलेश के दरबार से योगी कैबिनेट तक… मनोज पांडेय और पूजा पाल को सपा से बगावत का बड़ा इनाम

महिला आरक्षण बिल

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अगर महिला आरक्षण बिल पास हो जाता तो पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और नीतियों में महिलाओं की आवाज मजबूत होती।

‘सुपर संडे’: पहले मंत्रिमंडल विस्तार, फिर ‘कृष्णावतारम्’ फिल्म… सीएम योगी का एक दिन में दो बड़े संदेश

देशभर में महिलाओं में आक्रोश...

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को भीख नहीं, बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। इसे रोकना लोकतंत्र और सामाजिक न्याय दोनों के खिलाफ है। धरना-प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द पारित कराने की मांग की।

Location :  badaun

Published :  10 May 2026, 2:24 PM IST

Advertisement