Maharajganj: जांच टीम के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई, जानें ऐसा क्या हुआ कि प्रशासनिक व्यवस्था पर खड़े हो गए सवाल

पनियरा थाना क्षेत्र के अनन्तपुर गांव में पंचायत कार्यों की जांच के दौरान उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जांच टीम के सामने ही शिकायतकर्ता के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप सामने आया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 May 2026, 4:21 PM IST

महराजगंज: जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अनन्तपुर में पंचायत कार्यों की जांच के दौरान बड़ा बवाल सामने आया है। जांच टीम की मौजूदगी में ही शिकायतकर्ता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरी खबर?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुरेश यादव ने बीते 20 मार्च 2026 को उप निदेशक (पंचायत), गोरखपुर मंडल से ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए देवरिया जनपद से जांच टीम गठित की गई।

नैनीताल में पहचान छिपाकर महिलाओं को जाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण की साजिश का खुलासा

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4 बजे जांच टीम अनन्तपुर स्थित पंचायत भवन पहुंची। टीम ने ग्राम सचिव परमेश्वर दुबे को अभिलेखों के साथ मौके पर बुलाया था। इसी दौरान ग्राम प्रधान देवीचरन यादव और उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए।

गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उनकी पिटाई

पीड़ित सुरेश यादव का आरोप है कि पहले से योजना बनाकर पहुंचे ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों में देवीचरन यादव, रामकरन यादव, विरेन्द्र यादव और उनके पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी।

Barabanki: चोरों ने ठेकेदार का घर साफ किया, पॉश इलाके से करोड़ों के जेवर और पिस्टल चोरी होने से पुलिस महकमे में हड़कंप

परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार

घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया, जिससे मामला और अधिक गंभीर होने से बच गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उनकी बेटी की शादी का हवाला देते हुए घर का सामान उठा ले जाने की भी चेतावनी दी गई। घटना के बाद सुरेश यादव ने थाना पनियरा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

Location :  Maharajganj

Published :  1 May 2026, 4:21 PM IST