Noida Supertech Romano Society में बवाल… एजेंसी गायब, सुविधाएं ठप, FIR दर्ज

नोएडा की सुपरटेक रोमानों सोसाइटी में रहने वाले निवासियों ने वाईजी एस्टेट एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि एजेंसी ने मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद जरूरी सेवाएं अचानक बंद कर दीं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 May 2026, 4:55 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा की सुपरटेक रोमानों सोसाइटी में रहने वाले निवासियों ने वाईजी एस्टेट एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि एजेंसी ने मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद जरूरी सेवाएं अचानक बंद कर दीं और बिना किसी सूचना के सोसाइटी छोड़कर चली गई।

सोसाइटी निवासी लोकेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंसी के अधिकारियों के अचानक गायब होने के बाद लिफ्ट, बिजली बैकअप, पानी सप्लाई, सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी जैसी अहम सेवाएं प्रभावित हो गईं। इससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

Noida Crime: हाथ में दवा की पर्ची, आंखों में उम्मीद… डॉक्टर का इंतजार करते-करते थम गई सांसें

बड़े हादसे का खतरा

निवासियों का कहना है कि एजेंसी ने न तो कोई आधिकारिक हैंडओवर किया और न ही जरूरी रिकॉर्ड सौंपे। ऐसे में सोसाइटी की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

एफआईआर दर्ज

शिकायत में नितिश अरोड़ा, अरुण चौहान और हरीश शर्मा समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर, एजेंसी प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Noida

Published :  17 May 2026, 4:55 PM IST

Advertisement