महराजगंज में गैस एजेंसी पर बवाल: ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच खूनी झड़प, थाने पर भी हाथापाई; वीडियो वायरल

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि थाने में भी हाथापाई हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 March 2026, 8:52 PM IST

Maharajganj: घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गैस बुकिंग का चल रहा था कार्य

मिली जानकारी के अनुसार, एजेंसी पर नियमित रूप से गैस बुकिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खानपुर गांव से आए आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने पहले अपनी बुकिंग पर्ची काटने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों द्वारा नियम का हवाला देते हुए मना करने पर विवाद बढ़ गया।

धनबाद में बड़ी कार्रवाई: 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरा टैंकर जब्त, जानें कैसे हासिल की इतनी बड़ी कामयाबी?

दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू

आरोप है कि उपभोक्ताओं ने पहले एजेंसी कर्मचारी दिवाकर सिंह पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद अन्य कर्मचारी संदीप यादव और सूरज को भी पीटा गया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने मारपीट करने वाले उपभोक्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि थाने में भी दोनों पक्षों के बीच फिर से हाथापाई शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की।

चंदौली में छिपकर रह रहा था इनामी पशु तस्कर बदमाश, ऐसे चढ़ा UP STF के हत्थे

अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने उपभोक्ता पक्ष के आसिफ अली, मेराज अली, सादिक अली, अनीस अली, सिकंदर अली और अकरम अली समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष में गैस एजेंसी संचालक कमलेश सिंह सहित कई कर्मचारियों को भी नामजद किया गया है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 17 March 2026, 8:52 PM IST