कांप उठेगा यूपी! 8 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोग घरों में कैद होने को हो जाएगे मजबूर

यूपी में मानसून फिर मेहरबान! निम्न दबाव के क्षेत्र से पूर्वी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। गोंडा, बहराइच और सीतापुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार, वहीं पश्चिमी यूपी को उमस से मिलेगी राहत। पढ़ें मौसम की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 September 2026, 7:40 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रंगत में लौट आया है। उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी-पश्चिमी यूपी के ऊपर बने मजबूत निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र ने सूबे के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।

मौसम विभाग ने 7 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां बादलों का कड़ा पहरा है, वहीं पश्चिमी यूपी के लोगों को भारी बारिश से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

पूर्वी यूपी पर बरसेगी आफत, 8 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गर्जना और बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-यूपी समेत 14 राज्यों में मानसून का तांडव, 65 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

विशेष रूप से सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। निचले इलाकों में पानी भरने और सड़कों पर जलजमाव के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पश्चिमी यूपी को उमस से मिलेगी राहत

जहां पूर्वी यूपी में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, वहीं पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। यहां किसी तरह की गंभीर चेतावनी नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिपचिपी गर्मी व उमस से बड़ी निजात मिलेगी।

यूपी में मानसून ने बदला अपना रुख: बलिया में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ आफत, इन 4 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

किसानों और आम जनता के लिए विशेष सलाह

मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए प्रशासन और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। खेतों में पानी जमा न होने दें ताकि खड़ी फसल को नुकसान न पहुंचे। वहीं, शहर वासियों को जलभराव वाले रास्तों से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Location :  Lucknow

Published :  7 September 2026, 7:40 AM IST