Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच उमस और गर्मी से लोग बेहाल

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है, जबकि बांदा समेत कई इलाकों में लू और उमस लोगों को परेशान कर रही है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से जनजीवन और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 May 2026, 7:59 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश, तेज धूप, उमस और हवाओं के कारण लोगों को राहत के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कभी आसमान में बादल छा जाते हैं और तापमान में गिरावट दर्ज होती है, तो कभी तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ जाती है। मौसम के इसी बदलाव ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।

आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश को लेकर अलर्ट

मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि बीच-बीच में चल रही हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत भी मिलती रही। पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा।

Weather Update: तपती गर्मी के बीच राहत की फुहार! यूपी के इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। उमस और गर्मी के कारण लोग थकान, सिरदर्द और वायरल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

बांदा में लू और तपिश से बढ़ी परेशानी

वहीं बांदा जनपद में मंगलवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी और दोपहर तक गर्म हवाओं ने हालात और मुश्किल कर दिए। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी तपन; वर्धा रहा देश का सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार दिनों से आसमान साफ रहने के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है। पश्चिम दिशा से चल रही गर्म हवाओं ने तापमान को और बढ़ा दिया है। सुबह 11 बजे के बाद ही लू का असर महसूस होने लगा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी तेज धूप और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

Location :  Lucknow

Published :  13 May 2026, 7:59 AM IST