UP Heatwave: बांदा बन गया भट्टी, चौथे दिन भी लगातार देश में सबसे गर्म, 23 जिलों में अलर्ट
पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी इन दिनों आग उगलती गर्मी की चपेट में है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया।