UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे भारी, 18 जिलों में झमाझम बारिश और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 18 जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर के बाद मौसम पूरी तरह साफ होगा। जलभराव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 September 2026, 8:44 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में खिली धूप निकलने से लोगों को नमी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली, जहाँ अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

तराई और पूर्वांचल के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वांचल से सटे इलाकों में अगले 24 घंटे चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद में बीती रात भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कुशीनगर में विकराल हुई नारायणी नदी, 20 हजार की आबादी पर मंडराया बाढ़ का संकट

1 अक्टूबर से साफ होगा आसमान, मानसून की होगी विदाई

बारिश के लगातार दौर के बीच आम जनता के लिए राहत की खबर यह है कि यह सिलसिला ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसके बाद धूप खिलेगी और तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंड की आहट महसूस होने लगेगी।

जलभराव और बीमारियों से निपटने को सरकार अलर्ट

प्रदेश में लगातार हुई बारिश को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नगर विकास और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कार्य चलाने के आदेश दिए गए हैं।

मानसून जाते-जाते दिखाएगा तेवर: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का भयंकर अलर्ट जारी

जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने और पानी उतरते ही बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।

Location :  Lucknow

Published :  29 September 2026, 8:44 AM IST