UP Weather News: यूपी में ठंड का बढ़ेगा प्रकोप, 13 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें अगले पांच दिनों का मौसम

UP Weather 18 November: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुबह-शाम कोहरे और ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। जानिए 19 से 21 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम और क्या है IMD का पूर्वानुमान।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 18 November 2026, 7:59 AM IST

Lucknow: नवंबर के मध्य तक उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। बिना गर्म कपड़ों के सुबह टहलने निकलना या देर शाम घर लौटना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

आने वाले दिनों के लिए तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 14°C दर्ज किया। आज सुबह हल्की धुंध और 8 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी ठंडा बना दिया, हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली।

UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, नोएडा-गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत बारिश से, कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी

विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरकर 13°C तक पहुंच सकता है। कल, 19 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है। इसके बाद, 20 और 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

सुबह-शाम छाएगा कोहरा (सोर्स-Pinterest)

बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, स्थानीय बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। स्वेटर, जैकेट, शॉल और अन्य ऊनी कपड़े बेचने वाली दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही तेज हो गई है। कई लोगों ने घरों में इस्तेमाल के लिए रजाई और कंबल भी निकाल लिए हैं। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है।

UP Weather update: यूपी में साफ रहेगा आसमान, लेकिन पारे की लुकाछिपी के बीच सुबह-शाम महसूस होगी ज्यादा सिहरन

डॉक्टरों की सलाह

दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका सुझाव है कि बच्चों और बुजुर्गों को सुबह या शाम के समय बाहर जाते समय गर्म कपड़े पहनने चाहिए और ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

Location :  Lucknow

Published :  18 November 2026, 7:56 AM IST