उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस के थाना उलवा, नवी मुंबई में दर्ज मु0अ0सं0 42/2026 में वांछित आरोपी मो. सुहैल को प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस टीम पर हमले को लेकर गंभीर आरोप… पढ़ें पूरी खबर

आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस के थाना उलवा, नवी मुंबई में दर्ज मु0अ0सं0 42/2026 में वांछित आरोपी मो. सुहैल को प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस टीम पर हमले को लेकर गंभीर आरोप है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रयागराज के मऊआईमा कस्बे में अपने एक परिचित से मिलने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह के निर्देशन में निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी 12 फरवरी 2026 को की गई।
पुलिस टीम पर हमला
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। वहीं हाल ही में मुंबई पुलिस की रेड के दौरान उसने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया था। मामले में उसके खिलाफ बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल आरोपी मो. सुहैल को प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
PTI के CEO और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी पहुंचे डाइनामाइट न्यूज़ ऑफिस, कहा- संस्थान की साख सर्वोपरि
मुंबई से भागकर प्रयागराज में छिपा
वहीं गिरफ्तारी के डर से वह मुंबई से भागकर प्रयागराज में छिपा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर ट्रांजिट रिमांड में संबंधित थाने भेज दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।