उत्तर प्रदेश के इस जिले में ठप पड़ी नल जल योजना, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण

इस भीषण गर्मी में उत्तर प्रदेश में नल जल योजना ठप होते नजर आ रही है। एक ओर जहां सरकार नल जल योजना के जरिए हर घर में पानी की व्यवस्था कर रही है तो वही दूसरी ओर कुछ जिलों में इस योजना की तस्वीर धरातल पर कुछ और ही नजर आ रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 May 2026, 4:07 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"प्रदेशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे हालात में यदि लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़े, तो मुश्किलें और भी बढ़ जाती हैं। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से ऐसी ही चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां ग्रामीण भीषण गर्मी के बीच पानी की भारी किल्लत झेलने को मजबूर हैं। (Img: Dynamite News)
2 / 6 \"Zoom\"मामला सोनभद्र जिले के म्योरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी का है। यहां सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना ग्रामीणों के लिए राहत बनने के बजाय परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है और कई दिनों से गांव में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। (Img: Dynamite News)
3 / 6 \"Zoom\"गांव में जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को दूर-दराज स्थित हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे हैंडपंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। (Img: Dynamite News)
4 / 6 \"Zoom\"पानी की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर जल्द से जल्द पानी सप्लाई बहाल कराने की मांग की। (Img: Dynamite News)
5 / 6 \"Zoom\"ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन आरंगपानी में स्थिति बिल्कुल उलट है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से नल जल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। (Img: Dynamite News)
6 / 6 \"Zoom\"प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजू कुमार गुप्त, राम लखन प्रजापति, सरोज देवी, रणजीत सिंह, उदयभान सिंह, सुशीला देवी, सुरेश कुमार, राम प्रसाद, लक्ष्मी नारायण, हीरा सिंह खरवार, दयाशंकर गोड़, रामाऔतार खरवार, संजय कुमार, भूरेश्वर और किरामती सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। (Img: Dynamite News)

Location :  Sonbhadra

Published :  9 May 2026, 3:59 PM IST

Advertisement