
यूपी में नहीं थम रहे हादसे
New Delhi: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का बड़ा विषय बन चुके हैं। आए दिन हादसे की खबर आती रहती है। शायद ही कोई दिन ऐसा होता जब किसी जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर न आए। कहीं तेज रफ्तार वाहन लोगों को कुचल रहे हैं, तो कहीं एक छोटी सी लापरवाही पलभर में कई जिंदगियां छीन लेती है।
ऐसे में सवाल यह है कि जब ट्रैफिक नियम मौजूद हैं, चालान हो रहे हैं, जागरूकता अभियान चल रहे हैं… तो फिर रोड एक्सीडेंट कम क्यों नहीं हो रहे?
जानकारी के अनुसार सड़क हादसों की बड़ी वजहों में ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, शराब पीकर ड्राइविंग, मोबाइल इस्तेमाल, हेलमेट-सीट बेल्ट की अनदेखी और खराब ट्रैफिक अनुशासन शामिल हैं। कई जगहों पर टूटी सड़कें, गड्ढे, खराब स्ट्रीट लाइट और कमजोर ट्रैफिक व्यवस्था भी हादसों को बढ़ावा देती हैं।
आखिर क्यों नहीं थम रहे ये हादसे?
गौरतलब है कि ऐसे आए दिन हादसे होते रहते है और कई मौत भी होती रहती है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग सावधान नहीं है। जरा सी लापरवाही पूरा जीवन खत्म कर देती है, सबसे दुखद बात यह है कि एक पल की गलती किसी परिवार से उसका सहारा छीन लेती है। कुछ सेकंड की तेज रफ्तार, मोबाइल पर एक नजर या नियमों की छोटी सी अनदेखी… और जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल आखिर क्यों नहीं थम रहे ये हादसे?
अगर सारी चीजों को ध्यान में रखकर देखा जाए तो सवाल सिर्फ जनता से नहीं ब्लकि सिस्टम से भी है क्योंकि सिस्टम का भी दायित्व है लोगों को सुरक्षित रखना। क्या सड़क सुरक्षा के नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? क्या नियमों का पालन सिर्फ चालान तक ही सीमित रह गया है? डाइनामाइट न्यूज का बड़ा सवाल आखिर यूपी में सड़क हादसों पर ब्रेक कब लगेगा।
Location : Delhi
Published : 26 May 2026, 1:46 PM IST
Topics : Latest News UP District UP Police UP Road Accident