UP News: रायबरेली में सर्वसमाज किसान कल्याण एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन, की ये बड़ी मांग

रायबरेली में सर्वसमाज किसान कल्याण एसोसिएशन (अराजनैतिक) ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रायबरेली के विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 24 September 2025, 2:26 PM IST

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में  सर्वसमाज किसान कल्याण एसोसिएशन (अराजनैतिक) ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रायबरेली के विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रकाश ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का उद्देश्य किसानों की विभिन्न समस्याओं, जैसे बीज की उपलब्धता, नहर में पानी की आपूर्ति, चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने, और सरकारी समितियों में अनियमितताओं को दूर करने मांग की है

भूमि कोअवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग

जानकारी के मुताबिक,  शिव प्रकाश ओझा ने बताया कि यह प्रदर्शन किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।  विकासखंड स्तर पर कृषि विभाग द्वारा गेहूं, सरसों, मटर, चना आदि के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं। नहरों में नियमित रूप से पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों की फसलें अच्छी तरह से विकसित हो सकें। ग्राम सभा और विकासखंड स्तर पर चरागाह भूमि पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। विशेष रूप से चरागाह भूमि कोअवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई। सरकारी समितियों जैसे सचिव और सेल्समैन को हटाया जाए, ताकि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लग सके।

सुहागरात से नाखुश बीवी ने पति से मांगे 2 करोड़ रुपये, कहा- नामर्द! अब भुगतना पड़ेगा अंजाम, पढ़ें गजब मामला

मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव

प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रकाश ओझा ने कहा कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। प्रदर्शन में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें नन्हेंलाल, दिलीप मौर्य, गुड़िया, गिरजा शंकर आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कुछ कार्यकर्ता, जैसे शिव हर्ष गुप्ता, अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर भी बैठे।

अघोषित बिजली कटौती पर गुस्साए निवासियों ने किया धरनाप्रदर्शन, क्रमिक अनशन की दी चेतावनी

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 24 September 2025, 2:26 PM IST