UP News Live: बरेली में गोलीकांड, लखनऊ में निवेश लूट मामले में पुलिसकर्मी निकला आरोपी, पढ़ें यूपी की सभी बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 June 2026 , 11:13 AM

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 14 Jun 2026 11:13 AM (IST)

      UP News Live Updates: दवा माफिया की करतूत से औषधि विभाग हैरान

      जैन कॉम्प्लेक्स में औषधि विभाग की छापेमारी के बाद दवा माफिया के दुस्साहस का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात विभाग ने तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम को सील कर ताला लगाया था, लेकिन अगले दिन शनिवार को टीम पहुंची तो गैलरी में सैंपल और एक्सपायर्ड दवाओं के कार्टन बिखरे मिले। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने रात में ही ताला तोड़कर दवाओं को बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। टीम ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है। भवन स्वामी से पूछताछ की गई है, जबकि गोदाम मालिक का पता लगाया जा रहा है।

    • 14 Jun 2026 11:02 AM (IST)

      UP News Live Updates: Agra में जवाहर पुल से यमुना में कूदने वाले मामले में बड़ा अपडेट

      आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित जवाहर पुल से युवती के साथ यमुना में कूदने की घटना में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में युवती के बयान के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया कि उसे शादी का झांसा देकर बुलाया गया और बाद में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद धमकाकर यमुना में कूदने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है।

    • 14 Jun 2026 10:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ पहुंचे

      AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं, जहां से वह सीधे बहराइच के लिए रवाना हो गए। ओवैसी आज बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है और कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

    • 14 Jun 2026 10:42 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

      लखनऊ में आज NSUI की ओर से पेपर लीक मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाना है। छात्र कांग्रेस दफ्तर के बाहर एकत्र होकर विरोध दर्ज करने को तैयार हैं और जन भवन का घेराव करने की तैयारी में हैं। संगठन ने दोपहर 1 बजे बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई जा रही है।

    • 14 Jun 2026 10:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: Jalaun में ट्रक और डंपर की भिड़ंत में क्लीनर की मौत, चालक घायल

      जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में सवार क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

    • 14 Jun 2026 10:08 AM (IST)

      UP News Live Updates: Noida में महामाया फ्लाइओवर के पास बस पलटी, 12 यात्री गंभीर घायल

      नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र में महामाया फ्लाइओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर हुई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    • 14 Jun 2026 10:06 AM (IST)

      UP News Live Updates: Kanpur Dehat में मालखाने से 443 माल गायब

      कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में मालखाने से सरकारी संपत्ति गायब होने का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में सामने आया है कि 2000 से 2025 के बीच रिकॉर्ड से 443 माल लापता पाए गए। इस मामले में तत्कालीन हेड मुहर्रिर राजेश सिंह, जो वर्तमान में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं, के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वर्तमान हेड मुहर्रिर यतेन्द्र सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ। प्रारंभिक जांच में मालखाना रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं भी सामने आई हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    • 14 Jun 2026 08:45 AM (IST)

      UP News Live Updates: Sambhal में पिकअप की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

      संभल के थाना नखासा क्षेत्र के ककरुआ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    • 14 Jun 2026 08:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: Jhansi में ओमनी कार में अचानक लगी आग, पूरी तरह जलकर खाक

      झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ओमनी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

    • 14 Jun 2026 08:37 AM (IST)

      UP News Live Updates: Farrukhabad में 42 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

      फर्रुखाबाद में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ एएनटीएफ टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कायमगंज के बाईपास बेरिया तिराहे के पास बस से उतरते समय पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके बैगों से पैकेटों में भरा करीब 42 किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों में एक ओडिशा और दूसरा बिहार का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप एटा पहुंचाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही टीम ने दोनों को दबोच लिया।

    • 14 Jun 2026 08:29 AM (IST)

      UP News Live Updates: Bareilly में मोबाइल लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

      बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर मोबाइल लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। देवीपुरा बाजार के पास हुई इस कार्रवाई में करन नामक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी ओमकार भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल और फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    • 14 Jun 2026 08:28 AM (IST)

      UP News Live Updates: Lucknow में निवेश के नाम पर 5 लाख की लूट, चौकी इंचार्ज भी आरोपी

      लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में निवेश के नाम पर हुई 5 लाख रुपये की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश में एक सिपाही शामिल था, जबकि कमता चौकी इंचार्ज मोहित को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार चौकी इंचार्ज को घटना की पूरी जानकारी पहले से थी। मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, घटना का मुख्य आरोपी सीआरपीएफ का एक दारोगा अभी फरार है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  14 June 2026, 8:25 AM IST