UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध और बड़े फैसलों की पल-पल की अपडेट, पढ़ें बस एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 June 2026 , 3:51 PM
google-preferred

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित, उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नए प्रयोगों, सटीक विश्लेषण और सबसे तेज़ बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी का विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क होने के नाते, हम अपने पाठकों के लिए खबरों की प्रस्तुति का एक बेहद आधुनिक और नया अंदाज़ लेकर आए हैं। इससे आपको समाचार पढ़ने का एक बिल्कुल नया और शानदार अनुभव मिलेगा।

अपने पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम पेश कर रहे हैं "यूपी न्यूज़ लाइव ब्लॉग"। अब आपको अलग-अलग जगह भटकने की ज़रूरत नहीं है; बस एक क्लिक में, एक ही जगह आपको उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें लाइव अपडेट के साथ मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, सियासी हलचल, प्रशासनिक फैसले, अपराध की खबरें, खेल जगत और हर ज़रूरी घटनाक्रम की पल-पल की जानकारी सबसे पहले मिलेगी। जुड़े रहिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ!

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 26 Jun 2026 03:51 PM (IST)

      UP News Live Updates: नवनियुक्त पदाधिकारियों संग बीजेपी प्रदेश नेतृत्व की पहली बैठक

      लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की। प्रदेश संगठन महामंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पदाधिकारियों के दायित्व और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

    • 26 Jun 2026 03:50 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले सपा युवा नेता अविनीश यादव को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

      देवरिया 26 जून के प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से ठीक 1 घंटा पहले रुद्रपुर बरहज मार्ग के ग्राम बराव के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित कार्यक्रम निर्धारित था जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुकम्मल तैयारी पूर्ण कर ली गई थी। वही मुख्यमंत्री द्वारा रुद्रपुर बरहज विधानसभा को 456 करोड़ की आर्थिक सौगात की घोषणा की गई थी। इसी दौरान समाजवादी विचारधारा के युवा नेता अवनीश यादव को पुलिस ने जबरदस्ती घर से गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया इसको लेकर समाजवादियों में हलचल मच गई, तथा समाजवादी कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिली।

    • 26 Jun 2026 03:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: मुजफ्फरनगर में एक और मजदूर की पिटाई

      उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित एक फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखे गए मजदूरों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की जनपद में एक ओर मालिक ( किसान ) द्वारा काम करने को लेकर अपने नौकर की बीच सड़क पर डंडे से खुलेआम पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि पिटाई की ये घटना पास ही के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर जहाँ सलाखों के पीछे पहुँचा दिया तो वही आरोपी मालिक भी इसके बाद हाथ जोड़कर अपने किए की माफी मांगता नज़र आया।

    • 26 Jun 2026 02:13 PM (IST)

      UP News Live Updates: बदायूं में मानसिक रोग से पीड़ित महिला की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

      जनपद बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर की रहने वाली 32 वर्षीय संगीता पत्नी कृष्णपाल काफी समय से मानसिक रोग से पीड़ित थी वह अपने घर से बिना बताए उठकर देर रात गांव के बाहर चल रही रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई रेलवे ट्रैक पर पहुंचते ही बरेली की ओर से आ रही ट्रेन के नीचे आ गई और उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई सुबह तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की जानकारी हुई के संगीता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया

    • 26 Jun 2026 02:12 PM (IST)

      UP News Live Updates: दायूं में चचेरे तहेरे विद्युत संविदा कर्मचारियों की गंगा में नहाते समय डुबकर हुई मौत

      जनपद बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुला नगला का रहने वाला 26 वर्षीय विवेक पुत्र लीलाधर एवं उसका चचेरा भाई 22 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र दाताराम आपस में चचेरे और तहेरे भाई हैं दोनों भाई मुजरिया में विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी हैं यह दोनों भाई कल अपने तीन अन्य साथियों के साथ सहसवान थाना क्षेत्र के ढक नगला में एक नया ट्रांसफार्मर लगाने आए थे ट्रांसफार्मर लगाने के बाद पांचो विद्युत संविदा कर्मचारी पास में उझानी थाना क्षेत्र के भागीरथी गंगा चंदनपुर के घाट पर नहाने चले गए नहाते समय विवेक और कृष्णपाल गहरे पानी में चले गए

    • 26 Jun 2026 02:10 PM (IST)

      UP News Live Updates: चलती ट्रेन में चढ़ते महिला गिरी, हादसा टला बाल-बाल

      चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पर दून एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान 56 वर्षीय महिला प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस गई। यात्रियों के शोर सुनकर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। यात्रियों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल महिला को जीआरपी और आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया।

    • 26 Jun 2026 02:09 PM (IST)

      UP News Live Updates: मां विंध्यवासिनी पहुंचे डिप्टी सीएम, जांच का दिया आश्वासन

      मिर्जापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का भरोसा जताया। विंध्य धाम के दानपात्रों में कथित गड़बड़ी के मामले पर कहा कि जानकारी मिली है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

    • 26 Jun 2026 02:04 PM (IST)

      UP News Live Updates: भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, देरतक होती रही आतिशबाजी

      हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे में बस स्टैंड के पास भीषण गर्मी और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। काफी देर तक चिंगारियां और आतिशबाजी जैसी स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

    • 26 Jun 2026 02:03 PM (IST)

      UP News Live Updates: शहर कर्बला फर्रुखाबाद में मोहर्रम सादगी, भाईचारे और अमन के साथ मनाया जा रहा

      फर्रुखाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर कर्बला फर्रुखाबाद में मोहर्रम का पर्व पूरी सादगी, भाईचारे, आपसी सौहार्द और एकता के साथ मनाया जा रहा है। मोहर्रम के अवसर पर अकीदतमंद इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद कर रहे हैं तथा उनके बताए हुए सत्य, न्याय, इंसानियत और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प ले रहे हैं। मोहर्रम के दौरान शहर कर्बला में शांति और अनुशासन का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग पूरी श्रद्धा और संयम के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है, जहां कर्बला की ऐतिहासिक घटना और हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) की महान कुर्बानी पर प्रकाश डाला जा रहा है।

    • 26 Jun 2026 02:02 PM (IST)

      UP News Live Updates: धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

      फर्रुखाबाद। थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला खेम रेंगाई के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    • 26 Jun 2026 02:01 PM (IST)

      UP News Live Updates: प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,

      उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार के इस निर्णय पर बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले पर रोक लगा दी है।

    • 26 Jun 2026 11:53 AM (IST)

      UP News Live Updates: सीएस कल करेंगे नोएडा प्राधिकरण के नए दफ्तर का उद्घाटन

      नोएडा सेक्टर-96 में बने नए हाईटेक प्राधिकरण मुख्यालय का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ कल करेंगे। 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस ड्रीम प्रोजेक्ट में सभी विभाग एक छत के नीचे होंगे, जिससे नागरिक सेवाएं तेज और पारदर्शी होंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    • 26 Jun 2026 11:52 AM (IST)

      UP News Live Updates: पिता दुबई में, घर पर मातम, बहनों को बचाते हुए भाई ने गंवाई अपनी जान

      देवरिया के मदनपुर में राप्ती नदी में डूबती दो बहनों को बचाने के चक्कर में भाई की डूबने से मौत हो गई। मां के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले दुबई गए पिता खबर सुन रो पड़े। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा है।

    • 26 Jun 2026 11:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: ससुराल में दामाद की पीटकर निर्मम हत्या, हड़कंप मचा

      रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुँवरमऊ गांव में दामाद वीरेंद्र सिंह की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई। आरोप सास, ससुर और चचिया ससुर पर है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    • 26 Jun 2026 11:49 AM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ में 15 बच्चों की मौत का जिम्मेदार अफसर मेरठ में ले रहा था मजे!

      लखनऊ में अवैध कोचिंग भवन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद मेडा प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उनके सभी विभागों का प्रभार वापस ले लिया। इस कार्रवाई को शासन की जीरो टॉलरेंस नीति और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

    • 26 Jun 2026 10:51 AM (IST)

      UP News Live Updates: फरार बंदी दिनेश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने गिरफ्तार

      बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सेंट्रल जेल से फरार 25 हजार रुपये का इनामी बंदी दिनेश घायल होकर गिरफ्तार हुआ। पुलिस के अनुसार, वह परिचित नासिर कुरैशी के घर छिपा था और वहां से तमंचा लेकर जा रहा था। जेल से फरारी मामले में पहले ही सात कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं।

    • 26 Jun 2026 10:50 AM (IST)

      UP News Live Updates: गाजियाबाद में तेरहवीं के अगले दिन घर लौट आया बेटा

      गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक का शव समझकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर तेरहवीं तक कर दी, वह अगले ही दिन सुबह अचानक घर लौट आया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह किसका था। पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है।

    • 26 Jun 2026 10:07 AM (IST)

      UP News Live Updates: तेज रफ्तार कार का कहर, चाचा-भतीजी की मौत

      मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।

    • 26 Jun 2026 09:12 AM (IST)

      UP News Live Updates: बंधुआ मजदूरी मामले में एसआईटी जांच, मुख्य आरोपी फरार

      मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूरों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी अंकित बालियान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आरोप है कि मजदूरों से दो वर्षों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराया गया और यातनाएं दी गईं। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

    • 26 Jun 2026 09:10 AM (IST)

      UP News Live Updates: धार्मिक भावनाएं आहत होने पर डीएम को ज्ञापन सौंपा*

      फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला खेम रेंगाई गांव के मुस्लिम समुदाय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

    • 26 Jun 2026 09:07 AM (IST)

      UP News Live Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में आठ आरोपी गिरफ्तार

      अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कई आरोपी मंदिर की गणना व्यवस्था से जुड़े थे और उन्हें गणना कक्ष तक पहुंच थी। पुलिस ने आरोपियों के घरों और बैंक खातों से चोरी की रकम बरामद करने का दावा किया है। मामले में रिश्तेदारी और करीबी संबंधों की भी जांच जारी है।

    • 26 Jun 2026 08:44 AM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ अग्निकांड में अग्निशमन विभाग का बड़ा खुलासा

      लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में अग्निशमन विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पेट्स शॉप के फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट के बाद एसी कंप्रेसर और बाइकों के फ्यूल टैंक फटने से आग बेकाबू हुई थी। अवैध इमारत में कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे।

    • 26 Jun 2026 08:42 AM (IST)

      UP News Live Updates: लखनऊ अग्निकांड की वजह से मेरठ में 5 लड़कियां समेत 11 लोग गिरफ्तार

      उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलग-अलग जिलों में चेकिंग कर रही है। इसी चेकिंग के दौरान मेरठ में एक बड़ा खुलासा हुआ। अग्निकांड के बाद मेरठ में स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर में फायर सिस्टम की जांच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।

      पुलिस मौके पर पहुंची तो...

      पुलिस ने इसी दौरान एक होटल में गंदा काम होता हुआ देख लिया। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 5 लड़कियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा 6 युवक भी शामिल हैं। पुलिस इस मामले में अब गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

      15 लोगों की मौत के बाद पूरे यूपी में जांच शुरू

      मेरठ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित होटल नीलकंठ में पुलिस जांच करने पहुंची। दरअसल, लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक बिल्डिंग में हुए अग्निकांड से 15 लोगों की मौत हो गई। जांच में पाया गया कि अलीगंज वाली बिल्डिंग में फायर सिस्टम नहीं था, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

    • 26 Jun 2026 08:42 AM (IST)

      UP News Live Updates: बहनों को बचाते भाई की नदी में दर्दनाक मौत हुई

      देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव में निर्जला एकादशी पर राप्ती नदी में डूब रहीं दो बहनों को बचाने के दौरान 14 वर्षीय सोनू पासवान की डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनों की जान बच गई, लेकिन बेटे को खोने से परिवार में मातम पसर गया।

    • 26 Jun 2026 08:40 AM (IST)

      UP News Live Updates: अगले 24 घंटे में बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

      यूपी में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। 27 जून को राज्य में मानसून की एंट्री होने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। हालांकि, पूर्वी यूपी में अभी हीटवेव का अलर्ट जारी है। पढ़ें पूरी खबर 

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  26 June 2026, 8:38 AM IST

Related News

Advertisement